Business Mantra: Faridabad
आयकर विभाग ने लगभग 90 लाख सूचनाएँ एकत्र की हैं जिनमें टैक्स चोरी की सम्भावनाएँ हैं। जल्द ही विभाग 7 लाख लोगों को नोटिस जारी करने वाला हैं। ये सूचनाएँ विभाग को विभिन्न बैंको तथा प्रोपर्टी रजिस्ट्रार कार्यालयों से मिली हैं।
जो 7 लाख नोटिस जारी किए जाने हैं उनमें सबसे ज्यादा नोटिस निम्नलिखित 2 कारणों से होने की सम्भावना हैं-
- 10 लाख रू से ज्यादा राशि एक ही वित्त वर्ष में सेविंगस बैंक एकाउन्ट में जमा करने पर।
- 30 लाख रू या उससे अधिक की अचल सम्पत्ति की खरीदने पर।
आयकर विभाग यह कदम लोगों को प्रोतसाहित एवं साथ साथ मजबूर करने के लिए भी उठा रहा है कि वो Income Declaration Scheme 2016 (IDS-2016) में ज्यादा से ज्यादा अघोषित सम्पत्तियों को और आय को घोषित करें।